अमरीका की पूर्व विदेशमंत्री ने ईरान के विरूद्ध अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने का विरोध किया है। हिलैरी क्लिंटन ने डेमोक्रेटिक सेनेटर कार्ल लुइन को लिखे पत्र में स्पष्ट शब्दों में कहा है कि ईरान के विरुद्ध अतरिक्त प्रतिबंध लगाने से भविष्य में तेहरान के साथ व्यापक परमाणु समझौते पर सहमति, ख़तरे में पड़ जाएगी। अमरीकी सेनेट में सशस्त्र सेना की समिति के प्रमुख को लिखे पत्र में हिलैरी क्लिंटन ने कहा है कि ईरान के विरूद्ध कांग्रेस की कार्यवाही से अमरीका के कूटनैतिक प्रयास प्रभावित होंगे। ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी इससे पहले घोषणा की थी कि अमरीकी कांग्रेस ने ईरान के विरूद्ध तत्काल प्रतिबंध लगाने का यदि कोई भी प्रस्ताव पारित किया तो वे उसे वीटो कर देंगे।
2 फ़रवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 502749
हिलैरी क्लिंटन ने डेमोक्रेटिक सेनेटर कार्ल लुइन को लिखे पत्र में स्पष्ट शब्दों में कहा है कि ईरान के विरुद्ध अतरिक्त प्रतिबंध लगाने से भविष्य में तेहरान के साथ व्यापक परमाणु समझौते पर सहमति, ख़तरे में पड़ जाएगी